स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित
पदाधिकारियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने घर जाकर सम्मानित किया । इस दौरान उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की।