सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश
महराजगंज, रायबरेली। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवीन चंद्रा ने महराजगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, जिससे वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने परिसर, ओपीडी, सर्जिकल वार्ड और प्रसव केंद्र का निरीक्षण करते हुए गंदगी और अव्यवस्था पर अधीक्षक डॉ पी.के. श्रीवास्तव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सारी व्यवस्थाएं सुधारने का आदेश दिया। …