संघर्षमय जीवन व्यक्ति के व्यक्तित्व में बदलाव लाता है -राज्यपाल
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज विकासखंड असमोली के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी संभल (बहजोई) का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से 08 ट्राई साइकिलों का वितरण भी किया। राज्यपाल जी ने आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत बाल सुलभ …