उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 4 आवेदनों पर समिति की अनुशंसा, 5 नव नियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र
जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल पाँच अनुकंपा आवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा सभी आवेदनों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें आवेदकों के आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य …