रथयात्रा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने समस्त जिलावासियों को रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के आशीर्वाद जिले में समरसता, सौहार्द की भावना और प्रबल बनाए। उपायुक्त ने इस अवसर पर नागरिकों से परंपराओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। …