उपायुक्त ने बोड़ाम में आदिम जनजाति समुदायों से की मुलाकात, शहद प्रोसेसिंग से जुड़े परिवारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम रहे मौजूद आजीविका कार्यों को मजबूती देने और आदिम जनजाति परिवारों के आय वृद्दि पर जोर, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की ली गई जानकारी जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद भवन (डाक बंगला) पहुंचकर पहाड़िया, सबर और खड़िया आदिम जनजातीय समुदायों से संवाद किया। यह संवाद विशेष …