उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिए निर्देश
जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर समाहरणालय में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष चिकित्सा सहायता हेतु आर्थिक सहयोग, स्कूल में नामांकन, गांव में शराबबंदी की मांग, आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, सड़क पर …