एनटीपीसी सिंगरौली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई श्री गणेश चतुर्थी
शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली में श्री गणेश चतुर्थी का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना का आयोजन परियोजना प्रमुख संदीप नायक के नेतृत्व में किया गया। इस पावन अवसर पर एनटीपीसी शक्तिनगर के निवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर गणपति बप्पा से आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह की शुरुआत …