रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभ
रायबरेली। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) द्वारा शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित 6 दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर जनसेवा का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 2 बजे तक संचालित हो रहा है, जिसमें प्रदर्शनी में आने वाले नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा …