Latest News

बिष्टुपुर में 24 घंटे का अखंड रामायण कीर्तन एवं भंडारा का किया आयोजन

Follow

Published on: 26-03-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। नवयुवक रामायण मंडली, सब्जी मंडी बिष्टुपुर द्वारा 24 घंटे के अखंड रामायण कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की पूर्णाहुति एवं भंडारा दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। कीर्तन में व्यास अमरनाथ शर्मा (मनीफीट) और उनकी टीम, व्यास रंजन सिंह, तथा व्यास मनीष बक्सर और उनकी टीम ने भक्तिमय प्रस्तुति दी।

इस धार्मिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू, रवि जायसवाल उपाध्यक्ष शिवलोचन साह, तथा राहुल (बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष) संतोष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन नवयुवक रामायण मंडली के अध्यक्ष धनजी साव, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, महामंत्री नागेंद्र चौबे, मंत्री अवध किशोर शाह, सुरेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश शाह, कोषाध्यक्ष स्वामीनाथ प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, हरि किशोर प्रसाद और पिंटू साह के नेतृत्व में हुआ। इस आयोजन में स्थानीय बाजार के श्रद्धालु एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel