Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार
Published on: 19-09-2023

महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम अलोपीबाग स्थित लो०नि०वि० की पान्दून वर्कशाप का निरीक्षण करते हुए वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन किया। पान्टून बनाने की पूरी प्रक्रिया को समझते हुए उन्होंने आ रही समस्याओं को सुना तथा विभागीय अधिकारियों को सभी कार्यों को जून 2024 तक पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए इसके दृष्टिगत एक कार्ययोजना एवं मैटेरियल प्रक्योरमेंट प्लानिंग प्रेषित करने को कहा। साथ ही इस संबंध में मासिक प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराते रहने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात् झुंसी गारापुर मार्ग के चौड़ीकरण संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया जिसके दौरान मार्ग पर गढ्ढा खुदवाकर वहां लगाये गये मैटेरियल की सैम्पलिंग करायी गयी। सैम्पलिंग कराने पर प्रयोग किये गये मैटेरियल की थिकनेस एवं अनुपात में कुछ कमी पाई गई जिसे शीघ्र ठीक कराकर संबंधित अधिकारी को सचेत करने के निर्देश दिए गए । डम्पिंग जोन में रखे मैटेरियल की भी गुणवत्ता की जांच की गयी तथा जिस मिक्सिंग प्लांट से मैटेरियल उपयोग हेतु लाया जा रहा है उसका कैलेबरेशन भी संबंधित अधिकारियों को कराने के निर्देश दिए गए।

हेतापट्टी पर 132 के0वी0ए0 ट्रांसमिशन हेतु कराये जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया जिसके अन्तर्गत वहां बनायी जा रही बाउन्ड्री तथा प्रयोग में लाये जा रहे मैटेरियल का अवलोकन कर थर्ड पार्टी द्वारा सैम्पलिंग कराकर वहाँ के मैटेरियल की जांच के निर्देश दिए गए। अगरापट्टी सम्पर्क मार्ग के चौडीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं वहां पर भी रैण्डम सैम्पलिंग कराकर थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात् मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा कियान्वित की जा रही परियोजनाओं की भी समीक्षा की गयी जिसमें जहां भी अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं हो सके हैं उनकी टेण्डर प्रक्रिया सुचिता पूर्वक शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए। शहर के विभिन्न स्थानों पर वन विभाग द्वारा किए जा रहे पौध रोपण के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी जगह मौसम के अनुरूप पौधे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त मार्ग बनाने के सुझाव पर भी चर्चा की गयी। लो०नि०वि० द्वारा बनायी जा रही सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मुख्य अभियन्ता से संबंधित अवर अभियन्ता, सहायक अभियन्ता अथवा अधिशासी अभियन्ताओं से इन्स्पेक्शन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel