Mohd Faiz

November 27, 2023

पूर्व मंत्री सुनील नायक की पुण्य तिथि मनाई गई। आज कुंडेश्वर रोड पर स्थित पार्क में पूर्व मंत्री सुनील नायक की पुण्य तिथि मनाई गई,उनकी प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके जनहित में किए गए कार्यों और विचारों को याद किया गया, श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजी.अभय प्रताप सिंह यादव, कार्यलय मंत्री शक्ति राय, युवा मोर्चा कार्यकर्ता विनायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुनील नायक जन -जन के प्रिय नेता ,परिवार के सदस्य के समान थे, जिन्होंने जनहित में हजारों कार्य किए, उनके किए कार्य व विचार हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजी.अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि उनके दिखाए गए मार्ग , हम युवाओं को आगे जन सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।