Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

34 वाहिनी के जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुये डूबते व्यक्ति को बचाया– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 29-01-2024

34 वाहिनी के जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुये डूबते व्यक्ति को बचाया– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

     माघ मेला प्रयागराज में श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के सुरक्षित संगम स्नान सम्पन्न कराने हेतु जल पुलिस व ‘फ्लड’ कम्पनी के जवानों द्वारा निरन्तर स्थल/जल में भ्रमण करते हुये कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मेला अपने चरम की ओर अग्रसर हो चुका है जवानों द्वारा निरंतर गस्त करते हुये श्रद्धालुओं को सावधानी पूर्वक स्नान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। पुल नंबर 01 पर जो मेले का सबसे अधिक कटान क्षेत्र है जहा पर गंगा जी का बहाव अधिक है की तरफ अचनाक एक व्यक्ति आत्महत्या करने के आशय से पुल नंबर 01 से गंगा जी में कूद गया और डूबने लगा शोर और कोलाहल सुनकर ड्यूटी पर तैनात 34वी वाहिनी पीएसी वाराणसी के दलनायक  बृजेश कुमार व आरक्षी राजेंद्र कुमार यादव,मनीष कुमार के द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुये अपनी जान को जोखिम में डालकर अदम्य साहस का परिचय देते डूबते हुये व्यक्ति को बचाया गया। 

       दलनायक द्वारा तत्काल मौके पर व्यक्ति को सम्यक प्राथमिक उपचार के लिए पुल नंबर 1पूर्वी चौकी प्रभारी रजनीश तिवारी को सुपुर्द किया गया। चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए त्रिवेणी हॉस्पिटल मेला प्रयागराज में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के उपरान्त उक्त व्यक्ति से परिचय प्राप्त किया गया जिसने अपना नाम संजय यादव पुत्र दिलीप यादव उम्र 55 वर्ष  ग्राम सुंदरपुर जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश होना बताया। मेला क्षेत्र में उपस्थित जनमानस के द्वारा जवानों के किये गये जीवनरक्षक व साहसिक कार्य की प्रशंसा की गयी। पुलिस उप महानिरीक्षक प्रभारी माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS के द्वारा जवानों के किये गये सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel