मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन

28 Nov 2026, 08:33 AM • मानवाधिकार मीडिया

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 48 साल बाद फिर से चल रही है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक 27 नवंबर तक 19 दिनों में 103 घंटे 50 मिनट का काम पूरा हो चुका है और इन्वेंट्री 100 घंटे का आंकड़ा पार कर गई है। चलंती भंडार और बाहर भंडार की गिनती पूरी हो चुकी है, जबकि भीतर भंडार में रखे आभूषणों और रत्नों की जांच जारी है; तीन बड़े लकड़ी के संदूक अभी खोले जाने बाकी हैं।