मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

28 Nov 2026, 06:28 AM • मानवाधिकार मीडिया

गोवा के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी बिसलेरी के पानी का नमूना जांच में फेल हो गया है। प्रयोगशाला जांच में नमूने में कोलीफार्म बैक्टीरिया मिला और पानी को पीने के लिए असुरक्षित बताया गया। इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने कंपनी के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी दे दी है।