यूपी में पुलिस प्रशासन में फेरबदल का सिलसिला जारी, प्रशांत कुमार बने आगरा के नए ADG
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने आगरा जोन के एडीजी एसके भगत को हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया है, जबकि 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को आगरा जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी एक साथ 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।