मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी में 28 IPS अफसरों का ट्रांसफर: नोएडा-गाजियाबाद और वाराणसी-प्रयागराज के भी पुलिस कमिश्नर बदले

27 Nov 2026, 12:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद और जे. रविंदर गौड़ गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर बने हैं। तबादला सूची में लखनऊ और बरेली समेत कई जोन और जिलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।