मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

अखिलेश यादव ने 2027 के लिए खोला वादों का पिटारा, पुरानी पेंशन बहाली, पांच रुपए में भोजन की घोषणा

27 Nov 2026, 04:40 AM • मानवाधिकार मीडिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर लखनऊ में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। 'जन-मन घोषणा-पत्र' और 'पीडीए का प्रणपत्र' में रोजगार, आरक्षण, सामाजिक न्याय और आर्थिक सुरक्षा को केंद्र में रखा गया है। सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में 10 लाख सरकारी पद भरने, बेरोजगार स्नातकों को नौकरी मिलने तक हर महीने पांच हजार रुपए भत्ता देने, किसानों की कर्जमाफी और पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया गया है।