योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए 'स्कोर इंटेलिजेंस' के एक सर्वे ने सियासी समीकरणों पर नई चर्चा छेड़ दी है। सर्वे में भाजपा को 177 से 215 और सपा को 160 से 202 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। मुख्यमंत्री की पसंद के सवाल पर योगी आदित्यनाथ 35.29 प्रतिशत के साथ पहले और अखिलेश यादव 26.50 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सर्वे के मुताबिक राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस के इंडिया अलायंस के बीच माना जा रहा है।