मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी में ठंड के साथ-साथ बढ़ा कोहरा, कई जिलों में छाई धुंध; जानें आज का मौसम

25 Nov 2026, 08:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का असर जारी है। सुबह के समय कई हिस्सों में धुंध छाई रहती है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं, हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम साफ हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, बागपत, संभल और रामपुर समेत कई जिलों में छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जबकि पूर्वांचल में भी मौसम साफ रहने की संभावना है।