"हमारे लिए कमल का फूल सब कुछ है, सबको पता है CM का चेहरा कौन होगा", योगी आदित्यनाथ का बयान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके लिए कमल का फूल ही सब कुछ है और सबको पता है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव के दौरान कमल ही बीजेपी का चेहरा होता है, चुनाव के बाद विधायकों के चुने जाने पर विधायक दल की बैठक में आम सहमति से फैसला होता है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करेगी।