अखिलेश और इमरान मसूद की 20 साल पुरानी अदावत की कहानी, जिससे संकट में गठबंधन?
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान बढ़ गई है। सीट शेयरिंग पर दो दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बन पाई, इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए, जिनमें सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर देहात सीटें भी शामिल हैं। इस पूरे विवाद के केंद्र में अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बीच करीब 20 साल पुरानी सियासी अदावत बताई जा रही है।