सीएम योगी से मिलने पहुंचे बागेश्वर बाबा, एक घंटे तक हुई बातचीत
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। वह सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और करीब एक घंटे तक वहां रहे। मुलाकात के बाद शास्त्री ने बताया कि बातचीत हुई है और उन्होंने अपनी माता के निधन का भी जिक्र किया, हालांकि किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।