बस्ती से 11वीं के छात्र को लेकर फरार हुई महिला टीचर गिरफ्तार, लखनऊ के होटल में मिले दोनों
बस्ती के कप्तानगंज क्षेत्र से एक महिला शिक्षक के साथ लापता हुए कक्षा 11 के नाबालिग छात्र को पुलिस ने लखनऊ के एक होटल से बरामद कर लिया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर एसओजी और पुलिस की टीम ने छात्र को खोजा, जिसके बाद बाल कल्याण समिति ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माता-पिता को सौंप दिया। बताया गया है कि शिक्षिका उसी विद्यालय में करीब एक साल से पढ़ा रही थी, जिसके प्रबंधक का पुत्र यह छात्र है। पिता की शिकायत पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।