मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

संविधान दिवस पर CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- सत्ता किसी परिवार की जागीर नहीं, संप्रभुता आम नागरिक में निहित

26 Nov 2026, 10:32 PM • मानवाधिकार मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में संविधान दिवस कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति या परिवार में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। इसी मंच से उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश के 3,955 मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इन स्थलों पर छतरी, बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी कैमरे और फुलवारी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।