UP में 5 साल में 36.7% सुधरी हवा, फिर भी गांवों में सांसों पर संकट!
उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में हवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, पीएम 2.5 का सालाना औसत स्तर 36.7 प्रतिशत घटा है। बावजूद इसके प्रदूषण का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि हवा में प्रदूषण अब भी तय मानक से अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि साफ हवा की मुहिम अब शहरों से आगे बढ़ाकर गांवों और छोटे कस्बों तक ले जानी होगी।