मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

हूती विद्रोहियों पर टूट पड़ा सऊदी अरब, यमन में राजधानी सना समेत कई ठिकानों पर बमबारी

28 Nov 2026, 02:36 AM • मानवाधिकार मीडिया

सऊदी अरब ने पलटवार करते हुए यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर जबर्दस्त बमबारी की है। यमन के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में गुरुवार को सऊदी अरब के फाइटर जेट्स ने बम बरसाए। हूती संगठन का कहना है कि ताइज प्रांत में हुए हवाई हमलों में चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। यमन की राजधानी सना में भी हवाई हमले किए गए और वहां के लोगों ने रात के दौरान धमाकों की आवाज सुनी।