शेख हसीना की वापसी पर भारत ने साफ किया रुख, प्रत्यर्पण से अलग है यह मामला
भारत ने साफ किया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वेच्छा से स्वदेश लौटने की योजना और ढाका के प्रत्यर्पण अनुरोध दो अलग-अलग मामले हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यात्रा दस्तावेज पर किसी नागरिक की स्वैच्छिक वापसी प्रत्यर्पण प्रक्रिया से अलग होती है। हसीना अगस्त 2024 से भारत में हैं और 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की इच्छा जता चुकी हैं, जबकि ढाका उनके प्रत्यर्पण की मांग पर अड़ा है।