मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

ट्रंप के टैरिफ वॉर का नया निशाना भारत! अमेरिका बढ़ा सकता है आयात शुल्क, इन सेक्टरों पर पड़ेगा सीधा असर

24 Nov 2026, 08:34 PM • मानवाधिकार मीडिया

अमेरिका भारत समेत 16 अर्थव्यवस्थाओं पर नए आयात शुल्क लगाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि इसी सप्ताह महीनों से चल रही जांच के नतीजे घोषित कर सकते हैं। अमेरिका का आरोप है कि इन देशों की सरकारें अपने उद्योगों को सब्सिडी और सस्ता कर्ज देकर जरूरत से ज्यादा उत्पादन करा रही हैं, जिससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है। भारत और वियतनाम पर अपेक्षाकृत ज्यादा दरें लगने की आशंका है, जबकि जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ पर 15 प्रतिशत या इससे कम शुल्क लग सकता है। इससे कपड़ा, फुटवियर, केमिकल, इंजीनियरिंग सामान और सोलर मॉड्यूल जैसे क्षेत्रों पर सीधा असर पड़ सकता है।