नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज भारत दौरे पर, कल पीएम मोदी से होगी मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज दो दिन के राजकीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। आज शाम वे विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगे और कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। व्यापार, ऊर्जा, पारवहन, निवेश और बुनियादी ढांचे पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। सोमवार को वे राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।