मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा, पुलिस की गाड़ी भी फूंकी

21 Nov 2026, 02:33 AM • मानवाधिकार मीडिया

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने प्रस्तावित वापसी से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है। गाजीपुर में प्रदर्शनकारियों ने ढाका-मयमनसिंह हाईवे पर पुलिस उपायुक्त की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया, जबकि उनके गृह जिले गोपालगंज में भी सड़क जाम और पुलिस वाहनों पर हमले की घटनाएं हुई हैं। इन प्रदर्शनों को प्रतिबंधित अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों से जोड़कर देखा जा रहा है। हसीना अगस्त 2024 में हिंसक विद्रोह के बाद से भारत में रह रही हैं।