पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे पर कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार को घेरा
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शंघाई सहयोग संगठन के सभ्यता संवाद मंच में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे, जिसे लेकर देश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने उनके भारत आने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने उस मंत्री को निमंत्रण दिया है जो लगातार भारत को धमकाता रहा है, और जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर पूरी तरह रोक नहीं लगाता, उससे कोई बात नहीं होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी ने भी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।