ईरान: बिना हिजाब परफ़ॉर्म करने वाली सिंगर परस्तू अहमदी और उनके बैंड के सदस्यों को 74 कोड़े मारे गए
ईरान में गायिका परस्तू अहमदी और उनके बैंड के चार सदस्यों को बिना हिजाब परफॉर्म करने पर 74-74 कोड़े मारे गए हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने क़ोम के ऐतिहासिक कारवांसराय में एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया था, जिसमें उन्होंने हिजाब नहीं पहना था। अदालत ने उन सभी पर दो साल के लिए संगीत और यात्रा पर भी पाबंदी लगा दी है।