मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

'DMK संविधान का समर्थन करती है', कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र से पहले की पूर्व सहयोगी की तारीफ

28 Nov 2026, 04:30 AM • मानवाधिकार मीडिया

संसद के विशेष सत्र में संभावित परिसीमन विधेयक पर चर्चा की अटकलों के बीच कांग्रेस ने डीएमके को विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने डीएमके की तारीफ करते हुए कहा कि डीएमके हमेशा भारत के संविधान के साथ खड़ी रही है और संविधान से प्यार करने वाला कोई भी व्यक्ति परिसीमन विधेयक का समर्थन नहीं कर सकता।