मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी में उत्तराखंड मूल के वोटरों का कितना दम? अखिलेश के बयान से इन सीटों पर बढ़ी हलचल

28 Nov 2026, 02:36 AM • मानवाधिकार मीडिया

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद उत्तराखंड मूल के मतदाताओं की भूमिका पर चर्चा तेज हो गई है। जानकारों का कहना है कि लखनऊ की दो सीटों सहित करीब 15 सीटों पर उत्तराखंड मूल के वोटरों का असर है। इनमें लखनऊ कैंट, पूर्व, सरोजनीनगर, बीकेटी के साथ पीलीभीत, लखीमपुर, बरेली, गाजियाबाद, नोएडा और कानपुर कैंट जैसी सीटें शामिल हैं।