गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी चमक, चांदी 1.54 लाख रुपये के पार
लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार को सोने-चांदी के दामों में जोरदार वापसी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी एक ही दिन में 8,300 रुपये उछलकर 1,54,150 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई, जबकि सोना 3,100 रुपये चढ़कर 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। बाजार जानकार इसे फिलहाल तकनीकी रिकवरी मान रहे हैं।