Lucknow News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से चलेगा दो दिवसीय अभियान
लखनऊ में मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बूथों पर नए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के कामकाज की निगरानी के निर्देश दिए हैं, और कम प्रगति वाले बूथों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।