अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के दौरान आयोजित बहुचर्चित घुड़दौड़ प्रतियोगिता रद्द कर दी गई। देशभर से घुड़सवार अपने घोड़ों के साथ पहुंचे थे और विजेता को थार, दूसरे स्थान पर बाइक व तीसरे पर स्कूटी का इनाम रखा गया था, लेकिन भारी भीड़ के कारण आयोजन रोकना पड़ा। माइक से घोषणा की गई कि आगे आयोजन की सूचना दी जाएगी।