लखनऊ में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई; 9 अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित
राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़े अस्पतालों की फार्मेसियों पर सख्त कार्रवाई की है। दवाओं की खरीद-बिक्री के मूल्य सार्वजनिक न करने पर जावित्री, टेंडर पाम, शांति राज, ग्लोब मेडिकेयर और शेखर अस्पताल समेत कुल नौ अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद अस्पतालों की फार्मेसी संचालकों में हड़कंप मच गया है।