राजस्थानः सरहद पर बसे श्रीगंगानगर का प्रदूषण चर्चा में क्यों, क्या कह रहे हैं लोग – ग्राउंड रिपोर्ट
राजस्थान के सीमावर्ती शहर श्रीगंगानगर में प्रदूषण चर्चा का विषय बना हुआ है। 14 नवंबर की सुबह करीब सात बजे कृषि मंडी के पास के चौराहे से सड़क और आसपास की इमारतें धुंध में धुंधली नजर आ रही थीं, जबकि हवा में धुएं की मोटी परत पसरी हुई थी। गाड़ियों की आवाजाही और लोगों का आना-जाना जारी था, लेकिन जहरीली हवा से लोग परेशान हैं।