IND vs NZ Christchurch Test Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया ने पहली पारी में गंवाए 6 विकेट
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम मुश्किल में दिखी। पहली पारी में भारत ने 116 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए। अब टीम को पारी को संभालकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी की राह तलाशनी होगी।