डीलिमिटेशन पर राहुल गांधी की विपक्ष से अपील- इस लड़ाई में सब साथ आएं, शरद पवार के 'स्टैंड' पर ये बोले
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) अगर विधेयक का समर्थन करती है, तब भी इंडिया गठबंधन में उसका स्थान नहीं बदलेगा। राहुल गांधी ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया और एनडीए के सहयोगी दलों से भी इस मुद्दे पर सोचने को कहा।