परिसीमन बिल: I.N.D.I.A. गठबंधन का अपनों ने भी छोड़ा साथ, NDA ने कैसे पलटी बाजी? जानें
परिसीमन विधेयक पर विपक्षी गठबंधन में दरार साफ दिख रही है। चेन्नई में स्टालिन की अध्यक्षता में हुई द्रमुक सांसदों की बैठक में केंद्र सरकार के संशोधित विधेयकों का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित हुआ, जबकि खरगे के आवास पर हुई 11 विपक्षी दलों की बैठक से द्रमुक और एनसीपी (शरद पवार गुट) अनुपस्थित रहे। अप्रैल के मुकाबले गठबंधन की एकजुटता कमजोर पड़ी है, जिसका फायदा सत्तारूढ़ गठबंधन को मिल रहा है।