मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी में कांग्रेस ने गठित की राजनीतिक मामलों और प्रदेश चुनाव समिति, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

28 Nov 2026, 10:31 PM • मानवाधिकार मीडिया

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए दो अहम समितियां गठित कर दी हैं। 42 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति और 37 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंजूरी दी है। प्रदेश चुनाव समिति की कमान आराधना मिश्रा 'मोना' को सौंपी गई है, जबकि राजनीतिक मामलों की समिति में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।