भारतीय महिलाओं ने चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब पर किया कब्ज़ा, चीन को हराकर रचा इतिहास
भोपाल में खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम किया। पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बाद दीपिका ने दो और इशिका ने एक गोल दागकर टीम को शानदार वापसी दिलाई। भारत इस प्रतियोगिता में चार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।