Womens Asian Hockey Champions Trophy 2026: फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, मलेशिया को 6-2 से हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनेलिता टोप्पो और इशिका ने एक-एक गोल दागा। अब शनिवार को होने वाले फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा, जिसने जापान को 1-0 से हराया।