Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

महावीर स्टडी इस्टेट इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

Published on: 17-08-2024

महराजगंज,रायबरेली। महावीर स्टडी इस्टेट इंटर कालेज महराजगंज में 78वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। कालेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। सभी ने सुमधुर ध्वनि में राष्ट्रगान गया। बच्चों ने फौजी बैंड बजाकर तथा झण्डे को सलामी दी गई। इसके बाद बच्चों को कालेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य कमल ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी के लिए रवाना किया।

जिसमें प्रधानाचार्य आगे चलते हुए बच्चों अध्यापकों तथा कलेज के ट्रांसपोर्ट विभाग ने फौजी बैंड के साथ भारत माता तथा झंडे के सम्मान में नारे लगाते हुए महराजगंज में प्रभात फेरी निकाली। इस तरह की प्रभात फेरी देखकर सभी ने बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके बाद सभी बच्चों ने कालेज आकर सांस्कृतिक प्रस्तुति कक्षावार दी। गणेश वंदना बच्चों के आजादी गीत तथा एक उच्च स्तर का छोटे बच्चों का कवि सम्मेलन हुआ।

जिसमें आवेग,यश, सिद्धांत, शिखा त्रिपाठी, भावेश, संस्कार, इरम फातिमा ने सस्वर पाठ किया। जिसमें वीर रस स्वतंत्रता से प्रेरित तथा अपना देश महान पर बच्चों ने उद्गार प्रस्तुत किया। नाटक में माध्यम से उरी नरसंहार सर्जिकल स्ट्राइक इंडियन आर्मी पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने मैं निकला गड्डी लेके, हम लोगों को समझ सको तो, ओ माई फेण्ड गणेशा, दिल है छोटा सा, देश मेरा रंगीला, कर हर मैदान फतह, देश है वीर जवानों का, आदि ग्रुप डांस प्रस्तुत किए।

कक्षा 1 से 11 तक के बच्चों ने भाषण दिया। राम को देखकर श्री जनक नन्दनी पर प्रस्तुति को सभी ने खड़े होकर कर्तल ध्वनि से स्वागत किया। योगा- एरोबिक्स तथा ताइकाण्डो में प्रदर्शन द्वारा बच्चों ने स्वस्थ सम्बंधी संदेश दिया। कालेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने मां सीता देवी नेवाजगंज एवं मां मातादेई रानी का पुरवा के चरण पखार कर साल अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र देकर प्रतिष्ठित, मां स्मृति सम्मान, से सम्मानित करते हुए आंखों से आंसुओं की धारा बहती रही व साष्टांग दण्डवत् करते रहे।

अंत में सभी सम्मानित आगंतुकों को उपस्थित होने के लिए प्रधानाचार्य ने धन्यवाद दिया। तथा सभी को अमृत महोत्सव हर घर तिरंगे की बधाई दी। भारत माता के जय के नारे के साथ सभी का सम्मान किया। समस्त कार्यक्रमों का संचालन बच्चों ने स्वयं प्रभावशाली ढंग से हिंदी एवं अंग्रेजी में किया।

इस अवसर पर नीरू, मंजू, ज्योति, शालिनी, साधना सिंह, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, गर्विता, फातिमा, पी,आर,ओ, राजीव मिश्रा, राजकिशोर, अमित, सुरेंद्र, रामविलास, अनिमेष, आलोक, रामजी, भगवान, गंगा, रामकेश, अयोध्या, सुमिरन, जगदीश तिवारी, राजेश, रामसेवक, सुशीला, सुनीता, सीमा आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel