Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

8 मार्च को भव्यता के साथ निकाली जाएगी धर्मगुरु त्रिशूल भगवान के दर्शन शोभायात्रा*(ओंकारनाथ त्रिपाठी)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 06-03-2024

8 मार्च को भव्यता के साथ निकाली जाएगी धर्मगुरु त्रिशूल भगवान के दर्शन शोभायात्रा*(ओंकारनाथ त्रिपाठी)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

भगवान त्रिशूल के रथयात्रा मार्ग पर मकानों का मलवा एवं केबिल के तार हटाने पर गम्भीर चर्चा – प्रशासन रहे सावधान।

प्रयागराज, 6 मार्च। जयशिवसेना के साथ पुलिस कमिश्नरेट एवं नगर प्रशासन की एक संयुक्त बैठक में महाशिवरात्रि पर निकाली जाने वाली पूज्यपाद वेदरक्षित धर्म गुरू त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभायात्रा मार्ग में सड़कों पर पडे़ कूड़े व मलवे तथा सड़क के आर-पार 18 फिट से कम ऊँचाई पर फैले फोन व बिजली के तारों को हटवाने पर विशेष बल दिया गया। उक्त सम्बन्ध में जयशिवसेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे शहर में जयशिवसेना, लोकनाथ मिलन सहित दर्जनों संगठन विभिन्न मार्गों से भगवान की सवारी एवं विभिन्न झाँकियाँ भव्यरूप से निकालती है। इसलिए प्रत्येक आयोजन स्थलों पर सफाई, चूना का छिड़काव व निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था के लिए जल के टैंकर भी रखवाए जांय।

जयशिवसेना भारत के राष्ट्रीय संयोजक श्री विजय महरोत्रा व प्रदेश प्रमुख श्री अभिषेक ठाकुर ने बताया कि कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, सोनभद्र एवं मिर्जापुर सोनभद्र से जयशिवसेना भारत की शाखाएँ पूज्यपाद वेदरक्षित धर्मगुरू त्रिशूल भगवान की रथयात्राएँ लेकर मुख्य यात्रा में सम्मिलित होने आते हैं। श्री निखिल पांडेय अध्यक्ष, लोकनाथ मिलन संघ द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा का विस्तार उल्लेख करते हुए सुरक्षा, सफाई और बिजली व टेलीफोन के तार हटाये जाने की माँग किया।

जयशिवसेना भारत राष्ट्रीय मंत्री राजेश केसरवानी एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सन्तोष अग्रहरि को पूर्वी क्षेत्र की यात्रा मुट्ठीगंज से, श्री विजय महरोत्रा, राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री पश्चिमी क्षेत्र की यात्रा, प्रदेश प्रमुख अभिषेक ठाकुर एवं जिला प्रमुख मोनू सेठ दक्षिणी क्षेत्र की यात्रा मीरापुर से निकालेंगे। रथारूढ़ वेदरक्षित धर्मगुरू त्रिशूल भगवान की केन्द्रीय यात्रा मीरापुर मुख्यालय से यात्रा प्रमुख विशाल साहनी, ओम जी सावंत के मार्गदर्शन में निकाली जायेगी। जयशिवसेना भारत के विधि संयोजक श्री दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी यात्राएँ अपने-अपने क्षेत्र से पूर्वान्ह 9.30 बजे चलकर अपरान्ह 01.00 बजे नखास कोहना एवं 03.00 बजे ऊँचा शिवालय, रांझू दयाली सिन्धी धर्मशाला पहुँचेगी। श्रीमती दुर्गेश नंदिनी, बब्बन सिंह, अजय चैरसिया, अनूप वर्मा, अनूप केसरवानी, सौरभ मिश्रा, सुधीर गेठे, अवनीश शुक्ला आदि यात्रा मार्ग के मंच एवं पूजा आरती की व्यवस्था संभालेंगे।

पूज्यपाद वेदरक्षित धर्मगुरू त्रिशूल भगवान दर्शन शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि महापौर माननीय उमेश केसरवानी (गणेश जी) होंगे, जो            श्री रांझू दयाली सिन्धी धर्मशाला, ऊँचा शिवालय पर पूज्यपाद वेदरक्षित धर्मगुरू त्रिशूल भगवान की पूजा आरती करेगे। यात्रा में लगभग 20 रथ,  6 घोड़े, 6 बैंड, तीन सौ महिलाएँ एवं तीन हजार पद यात्री रहेंगे।

     सादर प्रकाशनार्थ

(ओंकार नाथ त्रिपाठी)

संस्थापक, संचालक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष

जयशिवसेना भारत, उ0प्र0 एवं श्री गुरूपंथ

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel