JAMSHEDPUR : जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर ने गरीबों के बीच किया नाश्ता वितरण, 200 से अधिक जरूरतमंद हुए लाभान्वित
जमशेदपुर, झारखंड। जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर द्वारा सामाजिक सेवा के तहत गुरुवार सुबह बिस्टुपुर स्थित जलाराम कुट्टी, कॉन्ट्रैक्टर्स एरिया में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस सेवा कार्य में 200 से अधिक लाभार्थियों को नाश्ता उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम के दानदाता ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य डॉ. हरि श्याम थे। उनके सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने लाभ प्राप्त किया। आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के लोगों की सहायता करना और सेवा भाव को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप के अध्यक्ष अधिवक्ता जगत विजय सिंह, डॉ. एमपी दुबे, अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह, बीएनपी गुप्ता, सुप्रियो मजूमदार, संभाजी शिवा राव सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ग्रुप के पदाधिकारियों ने कहा कि जायंट्स ग्रुप आगे भी समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने सभी सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के सक्षम लोगों से भी सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की।