प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज के दुबौलिया में खेल मैदान का भूमिपूजन, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के दुबौलिया ग्राम पंचायत में शनिवार को खेल मैदान का भूमिपूजन किया गया। लंबे समय से ग्रामीण इस मैदान की मांग कर रहे थे। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) राम अभिनाश कुमार द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अधिकारी द्विवेदी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि आने वाली पीढ़ी को खेल-कूद के लिए भटकना न पड़े। अब गांव के बच्चे अपनी ही पंचायत में एक सुंदर और व्यवस्थित मैदान में अभ्यास कर सकेंगे।

द्विवेदी ने आगे कहा, “खेल केवल मनोरंजन नहीं है। इससे बच्चों में शारीरिक और मानसिक मजबूती आती है। यह लक्ष्य साधने की ऊर्जा देता है। खेल के मैदान से स्वावलंबन और देशभक्ति की भावना भी मजबूत होती है। जब बच्चा मैदान में पसीना बहाएगा, तभी वह जीवन की हर चुनौती का सामना करना सीखेगा।”

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस खेल मैदान के बनने से युवाओं को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे गांव से नई खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी।

कार्यक्रम में सहायक पंचायत विकास अधिकारी गुलाब पाठक, पंचायत सचिव आनंद पांडेय और प्रधान प्रतिनिधि पंकज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने सरकार और प्रशासन के इस कदम की सराहना की।

भूमिपूजन के बाद मैदान का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह खेल मैदान भविष्य में क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram